मेदिनीनगर (डालटनगंज): रजवाडीह में ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूल में चोरी, किचेन का ताला तोड़ दो गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मंगलवार को चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने विद्यालय के किचेन का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, विद्यालय के कार्यालय का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत सदर थाना प्रभारी को सौंप दी गई है।