गुलाबगंज: गुलाबगंज ग्यारसपुर वन परीक्षित के ग्राम मानोरा के जंगलों में अवैध रूप से काटे जा रहे हैं बेशकीमती सागौन के वृक्ष
गुलाबगंज ओर ग्यारसपुर वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला मानोरा के वीट क्रमांक 46 के जंगलों में वन माफिया बैखोफ होकर जंगलों में अवैध रूप से सागौन के वृक्ष काट रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया है कि मानोरा के जंगलों में मेंन रोड से अंदर लकड़ी चोर बे रोक-टोक लकड़ी काट रहे हैं जंगलों में वन विभाग का कोई भी कर्मचारी दिखाई नहीं देता है ।