गुलाबगंज: विदिशा ग्यारसपुर नेशनल हाईवे 146 पर हुआ एक्सीडेंट दो लोग गंभीर घायल जिला चिकित्सालय रेफर
विदिशा ग्यारसपुर नेशनल हाईवे 146 पर दीप हाईवे फ्यूल पेट्रोल पंप के पास रात को 9:00 के लगभग दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। एक को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायलों को ग्यारसपुर सामुदायिक अस्पताल लेकर आया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया |