बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार ईको को बचाने के चक्कर में पलटी टाटा मैजिक, 5 लोग हुए घायल
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार ईको कार को बचाने के चक्कर में एक टाटा मैजिक पलट गई। टाटा मैजिक में सवाल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।