बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।