बरेली: भमोरा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
भमोरा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के पास से एक तमंचा 315 वोर दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।