सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, कैरियर गाइडेंस का दिया संदेश
Seoni, Seoni | Jun 14, 2026 सिवनी में कल्चुरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कल्चुरी प्रज्ञा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविवार को उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा युवाओं को शिक्षा, मेहनत और सही मार्गदर्शन के महत्व पर प्रेरित किया।