धार: ग्राम पंचायत टवलाई बुजुर्ग में पंचायत भवन निर्माण को लेकर बवाल, सरपंच पति ने चाकू से किया हमला
Dhar, Dhar | Aug 30, 2025 ग्राम पंचायत टवलाई बुजुर्ग में पंचायत भवन निर्माण को लेकर बवाल, सरपंच पति ने किया चाकू से हमला।धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टवलाई बुजुर्ग में पंचायत भवन निर्माण को लेकर बड़ा विवाद हो गया। फरियादी बसंत जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान सरपंच पति मोनू उर्फ मनोज रावत और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर विवाद खड़ा कर दिया।