धार: पर्यटन नगरी मांडू में सागर और मुंज तालाब का होगा कायाकल्प, मिशन अमृत सरोवर की टीम ने किया निरीक्षण
Dhar, Dhar | Aug 30, 2025 धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में तालाबों के कायाकल्प की योजना शुरू हो गई है। मिशन अमृत सरोवर की टीम ने नगर परिषद क्षेत्र के सागर तालाब और मुंज तालाब का निरीक्षण किया। इन तालाबों का सौंदर्याकरण और गहरीकरण किया जाएगा।