मुज़फ्फरनगर: जिला कारागार में मस्जिद में नमाज को लेकर बढ़ा विवाद, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
डीएम कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सोपा।जिसमें उन्होंने कहा कि जिला कारागार परिसर में सालों पुरानी मस्जिद है जिसमें मुलाकाती व आसपास के रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ते है। जिस पर रोक लगा दी है।