मुज़फ्फरनगर: ग्राम सिकंदरपुर में देर रात्रि तक किसान-ग्रामीण का अपनी मांगों को लेकर नदी में धरना जारी, किसान नेता की बिगड़ी तबीयत
ग्राम सिकंदरपुर के हिंडन नदी के पुल बनाने की मांग पर किसानों व ग्रामीणों का धरना जारी है। पिछले 24 घंटे से इस हिंडन नदी में अपनी मांगों को लेकर किसान व ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है जिसके चलते भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा की देर रात्रि हालत भी बिगड़ गई। SDM सदर नितिका शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नही हुआ है।