मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतापगढ़-लखनऊ हाईवे जामकर वकील धरने पर बैठ गए। मुआवजे की मांग करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मामला सांगीपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बीते 22 अक्टूबर को उमेश द्विवेदी के रिश्तेदार अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी जमीन के विवाद में विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया।