गम्हरिया: पुरैनी:: थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के निर्देश
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में उदाकिशुनगंज अंचल निरीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान मामलों की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में अनुसंधान में तेजी लाने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।