प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए सडक के मध्य से 35 फुट पर निशान लगाए है। सोमवार से कार्रवाई प्रस्तावित है। ऐसे में चिंतित व्यापारियों ने रविवार को दो बजे एसडीएम को अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह के साथ व्यापारी एसडीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहंुचे।