बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में मनोकामना सिद्ध महावीर मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य भंडारे में जुटे भक्त
बेल्थरारोड क्षेत्र स्थित मनोकामना सिद्ध महावीर मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव एवं भंडारा कार्यक्रम में शनिवार की शाम 7 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में अखंड श्रीहनुमान चालीसा पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैद