कांके: डीबीडीह स्थित कार्निवल में रक्षा मंत्री तीन लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमिटी की बैठक में हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Mar 15, 2024 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रांची के डीबीडीह स्थित कार्निवल में तीन लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंत्री खूंटी, रांची और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की कोर कमिटी की बैठक में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मूलमंत्र दिया।