अस्सी से तुलसी घाट तक चला स्वच्छता अभियान, गंगा से निकाला गया कचरा और पूजा सामग्री
Sadar, Varanasi | Jan 20, 2026 अस्सी घाट पर मंगलवार को गंगा स्वच्छता को लेकर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितमा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व संस्था के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह तथा नगर निगम के मुख्य खाद्य एवं सफाई अधिकारी आनंद कुमार ने किया।