कटनी ग्रामीण: देवरी के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवकों को मारी टक्कर, तीन घायल
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से तिलक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरी के पास वे सड़क किनारे रुके हुए थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।