महिदपुर: आचार्य श्री विश्वरत्न सागरजी म.सा. ने कहा- संसार में हमें मेहमान बनकर रहना है, मालिक बनकर नहीं
महिदपुर रोड परम पूज्य आचार्य नवरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराज साहब के कृपा पात्र शिष्य महा मंगलिक प्रदाता आचार्य विश्वरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का मंगल प्रवेश सोमवार को सुबह 8:00 बजे ताल रोड से ढोल नगाड़े के साथ सकल जैन श्री संघ की उपस्थिति में गुरुदेव के मंगलकारी जयकारों के साथ हुआ मंदिर में गुरुदेव के मुखारविंद से सामूहिक चैत्य वंदन हुआ