बीना: भगत सिंह वार्ड में पत्नी को लेने आए युवक के साथ मारपीट, मारपीट में घायल युवक का कराया मेडिकल परीक्षण
Bina, Sagar | Jun 29, 2026 मनोज पिता धनीराम निवासी पिछोर शिवपुरी जो पत्नी को लेने के लिए ससुराल भगत सिंह वार्ड आया था। लेकिन पत्नी को ले जाने को लेकर युवक का ससुराल में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि युवक के साथ मारपीट हो गई। युवक ने मारपीट के आरोप ससुर एवं साले पर लगाए हैं। घायल अवस्था में युवक बिना थाने पहुंचा और सोमवार को पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।