मेजरगंज: श्रावणी मेला में सुकेश्वरनाथ महादेव मंदिर-बसविटा धाम का प्रशासनिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मेजरगंज श्रावणी मेला के अवसर पर सुकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, बसविटा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार तथा मेजरगंज पुलिस के एसआई विजय सिंह और राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।