सागर के कैंट थाना क्षेत्र भैंसा में पुराने विवाद के चलते बीच सड़क पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल मंगलवार की शाम 6 बजे कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा निवासी पीड़ित रामपाल के परिजन रंजीत लोधी का कहना है कि शहर के एक बड़े व्यापारी से चल रहे उनके पुराने विवाद के चलते उसके साले रामपाल पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया...