धरियावद: शिकारवाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, प्रार्थी ने की मुआवजे की मांग
शिकारवाड़ी धरियावद में बीती रात्रि में आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके मूआवज़े की मांग को लेकर राजू कुमारी मीणा पत्नी फूलचंद मीणा निवासी शिकारवाड़ी ने मुआवजे की मांग को लेकर गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए प्रार्थी राजू कुमारी मीणा ने बताया कि 01 जून 2026 को रात्रि में 8 बजे तेज आंधी एवं तूफान से मेरे घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।