पन्ना: पन्ना में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मेले का हुआ समापन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए 70 छात्र
Panna, Panna | Nov 18, 2024 पन्ना जिले में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान, गणित, पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था। मेले में विकासखंड अंतर्गत विद्यालयों के 70 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक विषय से दो-दो छात्रों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।