विदिशा नगर: 500 साल पुराने सांकल कुएं की सफाई शुरू, मोटरों से निकाला जा रहा है पानी
नगर पालिका द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित प्राचीन सांकल कुएं की शुक्रवार दोपहर 12 बजे साफ-सफाई का काम शुरू किया गया है। करीब 500 साल पुराने इस कुएं में बदबू आने की शिकायत के बाद नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और मोटरों के जरिए पानी बाहर निकालने का कार्य शुरू किया कर्मचारियों का कहना है कि सफाई के बाद कुएं की स्थिति बेहतर होगी और आसपास के लोगों को राहत मिलेगी