अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कासगंज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्री गणेश इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार को एक्सीडेंट प्रिवेंशन सिस्टम मॉडल पर द्वितीय स्थान व ₹7000 का पुरस्कार मिला। सेंट के एम इंटर कॉलेज पटियाली के ईशान दुबे और एसपीडी पब्लिक स्कूल रामपुर की भावना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।