लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में घनी आबादी के बीच संचालित सेनेटरी गोदाम में लगी आग ने गंभीर लापरवाही उजागर कर दी। मुस्लिम नगर स्थित गोदाम में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।