डिंडौरी: पौड़ी गांव में ट्रैक्टर पलटने से सवार की मौत, चालक फरार, शव जेसीबी से निकाला गया
डिंडौरी जिले के पौडी गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया हादसे में ट्रैक्टर में सवार अधेड़ की मौत हो गई । सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ट्रैक्टर में सवार अधेड़ ट्रैक्टर में दब गया जिसके चलते मौत हो गई पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के माध्यम से शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया ।