टोहाना: 6 घंटे में फतेहाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन आक्रमण' में की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों गिरफ्तार
फतेहाबाद पुलिस ने नशा, अवैध शराब और अपराध के खिलाफ 6 घंटे चले 'ऑपरेशन आक्रमण' में 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की। राजस्थान-पंजाब सीमा पर भी सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने सुरक्षा के लिए जनता से सहयोग मांगा है।