माखन नगर: माखननगर में सर्व ब्राह्मण समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन भारत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 22, 2026
बिहार में भारत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने सोमवार को तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की स्वतंत्र जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की गई। समाज ने कहा कि मामले को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पारदर्शी जांच जरूरी है।