फतेेहपुर: तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में स्कूटी गड्ढे में गिरी, चार लोग हुए घायल
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार लोग घायल हो गए। यह हादसा फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर साढ़ेमऊ बाजार स्थित नहर पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।