मड़ियाहू: गोसाईपुर गांव में बाउंड्रीवाल तोड़ घर में घुसे चोर, सात लाख की चोरी
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना 21 मई की रात की बताई जा रही है। पीड़ित सुधीर सिंह उर्फ रानू के अनुसार चोर घर की पूर्वी दिशा की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुसे और मुख्य दरवाजा खोलकर कमरे में रखी अलमारी उठा ले गए