लखीमपुर: बहादुर नगर चौराहे पर NPP का डंडा चला, पटरी दुकानदारों में मचा हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वी-मार्ट, बहादुर नगर चौराहे पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी होते ही पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के फरमान से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि हर बार प्रशासन इसी चौराहे को निशाना बनाता है।