कालापीपल: कालापीपल मंडी में प्याज के भाव में ₹150 की गिरावट, ₹850 प्रति क्विंटल बिका
कालापीपल में प्याज न्यूनतम 150 रुपए से लेकर अधिकतम 850 रुपए प्रति क्विंटल बिका,मॉडल भाव ₹680 रहा,आवक 2000 कट्टे रही। इसके साथ ही लहसुन न्यूनतम ₹1700 से लेकर अधिकतम ₹8200 प्रति क्विंटल बिकी ,मॉडल भाव 4500 रुपए रहा आवक 710 कट्टे रही। बता दे कालापीपल में पिछले दिनों की तुलना शुक्रवार को प्याज के भाव में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही।