धनौरा: पच्चीस तारीख तक सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए अमरोहा की डीएम और एसपी ने तिगरी गंगा धाम का किया निरीक्षण
गजरौला। डीएम निधि गुप्ता व एसपी अमित कुमार आनंद ने गुरुवार को तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। पच्चीस अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि 31 अक्टूबर से मेले का शुभारंभ है। मेला स्थल पर प्रकाश व गंगा घाटों के निर्माण पर जोर दिया। गंगा घाटों पर गहरे पानी में बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर भी नजर।