करेरा: करैरा थाना पुलिस ने आइटीबीपी के गेट के पास से गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार
करैरा। पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करैरा पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।