कटिहार: मनिया में शराब तस्करी करते दो महिलाओं को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उत्पाद विभाग की टीम ने बंगाल से शराब तस्करी कर कटिहार आ रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उक्त बातों की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 3 बजे उत्पाद अधीक्षक ने दी है। उन्होंने बताया कि यह दोनों महिलाएं अपने शरीर में टेप के सहारे टेट्रा पैक छुपा कर भारी मात्रा में ला रही थी। दोनों महिलाओं के पास से कुल 17.5 लीटर शराब बरामद किया गया।