कटिहार: दुर्गापुर में शराब के साथ दो व्यक्तियों को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उक्त बातों की जानकारी दोपहर 3 बजे उत्पाद अधीक्षक ने दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजेंद्र कामती और गजेंद्र कामती को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन्होंने शराब को घर के अंदर दीवार में बने तहखाना में छुपा कर रखा था।