7 सितंबर को बाजोरिया रोड स्थित डॉ विकास तोमर के अस्पताल में नवजात की इलाज में चूक के कारण बच्चे की मौत पर परिजनों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए चेतावनी दी, यदि जल्द ही चिकित्सक के खिलाफ विभाग द्वारा कोई कार्यवाही ना की गई तो वो आंदोलन को विवश होंगे। शनिवार शाम 5:00 बजे जीपीओ रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की गयी।