धमतरी: धमतरी बस स्टैंड के पास बंद पड़े पुराने मकान में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी बस स्टैंड के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद पड़े पुराने मकान में भीषण आग लग गई। घर से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल की टीम को दी। वहीं सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने कड़ी मशक्कत किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।