नोआमुंडी: कब थमेगा हाइवे पर हादसों का खेल? नोवामुंडी में खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार गंभीर, अस्पताल में आपातकालीन इलाज जारी
संवाददाता, नोवामुंडी: नोवामुंडी संधू पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में कृष्णा एंटरप्राइजेज के मजदूर बीम्बा खिलार (निवासी गौड़ दीघिया) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे मौके पर ही बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर को बिना किसी लाइट या सुरक्षा स