मुरैना नगर: न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जली PNG की पहली लौ, 1200 घरों तक पहुंची पाइपलाइन, सिलेंडर का झंझट खत्म, अब राहत
मुरैना शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा की शुरुआत हो गई। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में करीब 1200 घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं।आज सोमवार शाम ममता गोस्वामी के घर पहला PNG कनेक्शन चालू किया गया। इंडियन ऑयल अधिकृत DSC ट्रेड्स कंपनी शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन बिछा चुकी है। इससे लोगों को गैस सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और खत्म होने की परेशानी से राहत मिलेगी।