कलान: कार्तिक माह में लगने वाले गंगा मेले की तैयारी का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, मेला प्रबंधन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शाहजहांपुर जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस के साथ गंगा तट स्थित ढाई घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्तिक माह में लगने वाले मेले की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए की मेले की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए