देवबंद के मिरगपुर गांव में बुधवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सर्व समाज की एक बैठक हुई। इसमें सांसद इकरा हसन और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गुर्जर समाज की पंचायतों को नहीं होने दे रही है।