नागदा: भगत पूरी में विद्युत डीपी से आयल चुराकर भाग रहे चोरों को बिरलाग्राम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा
Nagda, Ujjain | Sep 28, 2024 नागदा के भगत पूरी में विद्युत डीपी से आयल चोरी कर भाग रहे चोरो को बिरलाग्राम थाना पुलिस ने सुचना मिलते ही नगर के रंगोली गार्डन के सामने से दबोच लिया। तीन चोरो को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की है पुलिस ने बताया एक का नाम निर्भय, दुसरा गोकुल, तीसरा सुभाष है आरोपी कार से आयल चुराने आये थे कार व आयल जप्त कर लिया है। इनका पुराना रिकॉर्ड निकाला जा रहा है।