जमुनहा: पुलिस अधीक्षक ने थाना मल्हीपुर का किया औचक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने थाना मल्हीपुर का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान थाना परिसर में निर्माणाधीन आरक्षी बैरक, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह आदि का भ्रमण कर प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा थाना प्रभारी मल्हीपुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।