पन्ना: कलेक्टर के स्टे आर्डर की उड़ी धज्जियां: दबंगों ने ढहाया घर, न्याय की आस में कड़कती धूप में कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठा
Panna, Panna | Jun 30, 2026 शाहनगर के ग्राम ठरका की मीना बाई लोधी आज न्याय के लिए बच्चों संग कलेक्ट्रेट के बाहर बैठी हैं। आरोप है कि तहसीलदार के स्थगन आदेश के बावजूद दबंग मोती लाल लोधी ने उनका आशियाना जमींदोज कर दिया। पुलिस कार्रवाई न होने से हताश पीड़िता ने सल्फास खाकर खुदकुशी की कोशिश भी की।