बांधवगढ़: उमरिया में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले मुकाबले में भोपाल और उज्जैन आमने-सामने
उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों को खेल प्रतिज्ञा दिलाई गई और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबला भोपाल और उज्जैन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चलेगी यह प्रतियोगिता