बालोद: कुएं से निकलते ही गांव में घुसा तेंदुआ, जगतरा समेत आसपास के इलाकों में दहशत, अधिकारी बोले- लगातार मॉनिटरिंग जारी
Balod, Balod | May 8, 2026 शुक्रवार सुबह बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा में किसान की बाड़ी स्थित कुएं में गिरे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाहर आते ही तेंदुआ गांव की ओर भाग गया। इसके बाद जगतरा समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर 1 बजे DFO और SDM ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।