कटंगी: लाखों खर्च फिर भी प्यासे ग्रामीण: आगरवाड़ा में 2 साल से बंद पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी
सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना कटंगी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आगरवाड़ा में फेल होती नजर आ रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां लाखों रुपये खर्च कर हर घर नल जल कनेक्शन लगाए और पानी की टंकी का निर्माण किया। यह काम 2 साल पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बावजूद गांव के लोग आज भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से